लोकप्रिय फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) आलिया भट्ट के साथ ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म को पूरा करने के बाद, जल्द ही ‘बैजू बावरा’ (Baiju Bawra) फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

‘बैजू बावरा’ (Baiju Bawra) फिल्म के लिए पहले सुपरस्टार रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन का नाम उछाला जा रहा था। इसी बीच खबर है कि संजय भंसाली ने म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म के लिए इन दोनों के बजाय रणवीर सिंह को शामिल कर लिया। 

बताया जा रहा है कि संजय भंसाली की पहली पसंद रणबीर कपूर थे, लेकिन उन्होंने फिल्म के लिए मना कर दिया। जिसके बाद फिल्म में रणवीर सिंह की एंट्री हुई। हालांकि, कार्तिक आर्यन ने भी फिल्म में एंट्री के लिए संजय भंसाली को अप्रोच किया था, लेकिन कुछ बात नहीं बनी।

हालांकि, इस विषय में भंसाली की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बताया जा रहा है कि इसमें रणवीर के अलावा  अजय देवगन, दीपिका पादुकोण , आलिया भट्ट जैसे सुपरस्टार्स भी होंगे।

यह भी पढ़ें – आर. माधवन ने शिल्पा शेट्टी को दिया हिम्मत, कहा – आप मजबूत हैं…

पिछला लेखआर. माधवन ने शिल्पा शेट्टी को दिया हिम्मत, कहा – आप मजबूत हैं…
अगला लेखसोनू सूद के नए गाने ‘साथ क्या निभाओगे’ का फर्स्ट लुक जारी, फोटो वायरल

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here