1983 में भारत को क्रिकेट विश्व कप जीताने वाले पूर्व कप्तान कपिलदेव 7 जनवरी को अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि उनके जीवन पर आधारित फिल्म ’83’ हाल ही में रिलीज हुई थी।

लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है और सिनेमाघरों के बाद यह जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।

इसी बीच फिल्म एक्टर रणवीर सिंह ने कपिलदेव को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “ऑरिजनल सख्त जान कपिल देव को जन्मदिन की शुभकामनाएं।”

बता दें कि रणवीर ने 83 फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी और उनके साथ दीपिका पादुकोण और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार भी नजर आए।

यह भी पढ़ें –55 साल के हुए एआर रहमान

पिछला लेखसोशल मीडिया पर क्यों ट्रोल हो रही निधि अग्रवाल, जानिए यहां
अगला लेखजानिए सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रहा है #wewantJubin

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here