टेनिस के खेल में भारत का नाम रोशन करने वाली लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी पर जल्द ही एक फिल्म आने वाली है। इस फिल्म का नाम ‘ब्रेकप्वॉइंट’ (Break Point) है, जिसके पोस्टर को जारी कर दिया गया है। फिल्म को जी5 पर रिलीज किया जाएगा।

Break Point फिल्म में लिएंडर पेस और महेश भूपति के सफर और उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा। एक समय में यह जोड़ी अपने ब्रोमांस के लिए दुनियाभर में लोकप्रिय थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। उनके जीवन पर आधारित फिल्म को अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी निर्देशित कर रहे हैं।

बता दें कि लिएंडर पेस और महेश भूपति ने अपने करियर में 8 गैंड स्लैम खिताब देश के नाम किए। इस जोड़ी के लिए 1999 का साल, सबसे खास था। इस साल दोनों ने सभी 4 ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचकर तहलका मचा दिया था। यह 1952 के बाद पहली बार हुआ था। लेकिन बाद में ऐसा क्या हुआ कि वे अलग हो गए, यह जानने के लिए आपको फिल्म का इंतजार करना होगा। 

यह भी पढ़ें – बोनी कपूर और उनके परिवार को मिला यूएई का गोल्डन वीजा

पिछला लेखबोनी कपूर और उनके परिवार को मिला यूएई का गोल्डन वीजा
अगला लेखस्कैम 1992 फेम प्रतीक गाँधी की पहली हिन्दी फिल्म का बदला नाम, जानिए क्यों?

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here