मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) बीते कुछ समय से काफी विवादों में हैं। दरअसल, उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया था।

शनिवार को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान शालिनी कोर्ट में रो पड़ी और मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के समक्ष कहा कि, उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने अपने जीवन के 10 साल दिए और अपना सब कुछ छोड़ कर हनी सिंह के साथ खड़े रहे। अब उन्होंने उन्हें छोड़ दिया।

इस पर मजिस्ट्रेट ने शालिनी से पूछा, “अब आप अदालत से क्या चाहती हैं? आपकी शादी किस स्थिति में है? आप दोनों के बीच प्यार कहां खो गया?” 

Honey Singh

वहीं, कोर्ट ने आगे कहा कि यदि केस आपस में ही सुलझ जाता है तो ज्यादा अच्छा होगा। कोर्ट ने आगे हनी सिंह के कोर्ट में पेश नहीं होने और आय से संबंधित हलफनामा दाखिल नहीं करने पर अपनी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने उन्हें 3 सितंबर को पेश होने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने कहा कि समाज में कोई भी शख्स कानून से ऊपर नहीं है। यह हैरान वाला है कि इस मामले को इतने हल्के में लिया जा रहा है।

बजता दें कि शालिनी ने हनी सिंह से घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत मुआवजे के रूप में 20 करोड़ रुपए की मांग की है। दोनों की शादी 2011 में हुई थी।

यह भी पढ़ें – पठान फिल्म के लिए स्पेन में भव्य गाना शूट करने की तैयारी, शाहरुख और दीपिका आएंगे नजर

पिछला लेखपठान फिल्म के लिए स्पेन में भव्य गाना शूट करने की तैयारी, शाहरुख और दीपिका आएंगे नजर
अगला लेखकोकीन रखने के आरोप में एक्टर अरमान कोहली गिरफ्तार

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here