होम बॉलीवुड अपनी पत्नी अवंतिका से जल्द ही आधिकारिक रूप से अलग हो सकते...

अपनी पत्नी अवंतिका से जल्द ही आधिकारिक रूप से अलग हो सकते हैं इमरान खान

301
0

हिन्दी सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान बीते कुछ समय से अपने निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।

बता दें कि वह अपनी पत्नी अवंतिका मलिक से काफी समय से अलग रहे हैं, लेकिन अभी तक वे कानूनी तौर पर अलग नहीं हुए थे। लेकिन अब खबर है कि दोनों अपने इस रिश्ते को आगे कोई मौका नहीं देना चाहते थे और जल्द ही आधिकारिक रूप से अलग होने का ऐलान कर सकते हैं। 

बता दें कि इमरान और अवंतिका की शादी 2011 में हुई थी। दोनों को एक बेटी भी है, जिसका नाम इमारा मलिक है। दोनों के बीच 2019 में रिश्ते काफी खराब होने लगे थे, और अवंतिका ने इमरान का घर छोड़, अपनी माँ के यहाँ रहने का फैसला कर लिया। तब से दोनों अलग ही रहे हैं।

माना जा रहा है अवंतिका इस रिश्ते को एक मौका देना चाहती थीं। लेकिन इमरान अब उनसे आगे बढ़ना चाहते हैं। खबर है कि दोनों जल्द ही आधिकारिक रूप से अलग हो सकते हैं, लेकिन अभी तक कोर्ट में तलाक की अर्जी ने दाखिल की गई है।

बता दें कि इमरान ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में जेनेलिया डिसूजा के साथ ‘जाने तू या जाने ना’ फिल्म से की थी। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। इसके बाद वह मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘आई हेट लव स्टोरीज’, ‘किडनैप’ , ‘कट्टी-बट्टी’, ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ जैसी कई सफल फिल्मों में नजर आए। वह इन दिनों फिल्म मेकिंग में हाथ आजमा रहे हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें