नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपनी डांसिंग से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आए दिन उनके डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। फिलहाल उनका एक और डांसिंग वीडियो इंटरनेट पर जम कर वायरल हो रहा है। 

Nora Fatehi

यह वीडियो तब का है जब नोरा फतेही (Nora Fatehi) को पिछले साल डांस रियलटी शो ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ की जज की कुर्सी पर बैठने का मौका मिला था।

इस दौरान नोरा ने शो के ही एक और जज टेरेंस लुईस के साथ रेट्रो स्पेशल एपिसोड में लोकप्रिय गाने ‘भीगी भीगी रातों में’ गाने पर बेहतरीन डांस किया था। जिसमें दोनों की कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिली थी।

साड़ी पहनकर नोरा फतेही ने इतने कातिलाना अंदाज दिखाए कि मानो स्टेज पर आग ही लग गई।

टेरेंस और नोरा को इस गाने पर शो की एक और जज गीता कपूर ने कोरियोग्राफ किया था। जिसे यूट्यूब पर लाखों बार देखा जा चुका है। हाल ही में, नोरा का म्यूजिक वीडियो ‘छोड़ देंगे’ भी काफी हिट हुआ है। इसके अलावा, वह फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया’ में भी नजर आएंगी।

यहाँ देखें वीडियो –

यह भी पढ़ें – Pagglait: सान्या मल्होत्रा के पगलैट का टीजर जारी, जानिए फिल्म कब होगी रिलीज

पिछला लेखPagglait: सान्या मल्होत्रा के पगलैट का टीजर जारी, जानिए फिल्म कब होगी रिलीज
अगला लेखटीवी धारावाहिक ‘इश्क में मरजावां 2’ जल्द ही होगा बंद, जानिए क्यों!

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here