बॉलीवुड से हॉलीवुड में नाम कमाने वाली मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज अपना 40वाँ जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि उनका जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में हुआ था और वह पूर्व विश्व सुंदरी भी रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा को उनकी खूबसूरती और बोल्ड अदाओं के लिए जाना जाता है। यही कारण है आज वह एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। लेकिन बॉलीवुड में टॉप की एक्ट्रेस बनने से लेकर हॉलीवुड में अपना पैर जमाना प्रियंका के लिए इतना आसान नहीं था। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की। चलिए आज उनके जन्मदिन पर हम आपको प्रियंका की जिंदगी के कुछ अनछुए पहलू के बारे में बताते हैं, जिसे शायद आप नहीं जानते होंगे।

डॉक्टर अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा के घर पैदा हुई प्रियंका बचपन से ही बहुत पढ़ाकू और जिद्दी बच्ची थीं। प्रियंका की प्राइमरी एजुकेशन अमेरिका में हुई। वहां उनकी क्लासमेट ने उनके कलर को लेकर खुद चिढ़ाया। उन्हें कई बारे इस स्कुल में रंगभेद का सामना करना पड़ा। स्कुल में हो रही इस घटना  कर रख दिया। उस वक्त बेबी प्रियंका के मन पर इतना बड़ा धक्का पहुंचा था कि वो अमेरिका छोड़कर भारत आ गईं। और उन्होंने आगे की पढाई यहीं से की।

लेकिन साल 2004 में प्रियंका ने फ़िल्म ‘ऐतराज़’ में नकारात्मक भूमिका क्रिटिक्स की बोलती बंद की। साथ ही तालियां और अवार्ड्स दोनों ही अपने नाम किए। इस दौरान, प्रियंका एक के बाद एक कई हिट और फ़्लॉप फ़िल्में दीं।  हालांकि, इसी बीच प्रियंका ने एक से बढ़कर एक फ्लॉप फ़िल्में दीं। उनकी फ्लॉप फिल्म की लिस्ट देखकर क्रिटिक्स ने उन्हें सिरे से खारिज कर दिया था। लेकिन साल 2008 मे आई फ़िल्म ‘फ़ैशन’ ने उन्हें रातोंरात एक बड़ा स्टार बना दिया।

इस फ़िल्म ने नैशनल अवॉर्ड जीता और प्रियंका चोपड़ा ने भी कई अवार्ड्स अपने नाम किए। साल 2012 मे आई फ़िल्म ‘बर्फ़ी’ में ‘रिमझिम’ बनकर वे हर किसी के दिल में बस गईं और उन्होंने साबित कर दिया कि उम्र के साथ-साथ उनकी अभिनय क्षमता भी निखरती जा रही है। । साल 2015 में फ़िल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में काशीबाई’ की भूमिका निभाकर उन्होंने ये एहसास कराया कि वो इस दौर की सबसे अलहदा अभिनेत्री क्यों हैं।

पिछला लेख51 साल के हुए सुखविंदर सिंह, जानिए उनके बारे में खास बातें
अगला लेखकार्तिक आर्यन की शहजादा का पहला लुक जारी

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here