मशहूर गायक सुखविंदर सिंह ने अपनी बेहतरीन आवाज से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। बता दें कि वह आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर फैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बता दें कि उनका जन्म  18 जुलाई 1971 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था और उनके पहले एल्बम का नाम है- ‘मुंडा साउथॉल दा’। बता दें कि सुखविंदर ने फिल्म ‘खिलाफ’ का गाना ‘आज सनम’ गाया था, जो उनका पहला बॉलीवुड सॉन्ग है। पहला गाना लोगों के बीच मशहूर नहीं हुआ। उन्होंने वक्त के साथ अपनी गायकी में सुधार किया। 

बताया जाता है कि वह संगीत की तालीम लेने के लिए विदेश गए। जब वे भारत लौटे तो उनकी गायकी में काफी सुधार हो चुका था। वे फिर बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर के तौर पर उभरे। उन्हें लोग ‘जय हो’ जैसे गानों की वजह से याद करते हैं। 

उन्हें रमता जोगो, जय हो, छैया छैया जैसे कई यादगारों गानों के लिए जाना जाता है।

पिछला लेखशमशेरा का टाइटल सॉन्ग जारी
अगला लेख40 साल की हुई प्रियंका चोपड़ा, जानिए उनके बारे में खास बातें

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here