होम वायरल न्यूज़ बाजीराव मस्तानी में सलमान और ऐश्वर्या को साथ लाना चाहते थे संजय...

बाजीराव मस्तानी में सलमान और ऐश्वर्या को साथ लाना चाहते थे संजय लीला भंसाली, सभी कोशिशें रही व्यर्थ

536
0
Bajirao Mastani

प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani) पर्दे पर काफी सफल रही थी। 2015 में आई इस फिल्म की गिनती हिन्दी सिनेमा की सबसे  हिट फिल्मों में होती है।

फिल्म में, रणवीर पेशवा बाजीराव और दीपिका मस्तानी की भूमिका में नजर आए थे, तो प्रियंका चोपड़ा ने काशीबाई के रूप में अपनी छाप छोड़ी। 

लेकिन, इस फिल्म को डायरेक्टर संजय लीला भंसाली सलमान खान और ऐश्वर्या राय के साथ बनाना चाहते थे।

बताया जाता है कि 1999 में, जब संजय लीला भंसाली ने हम दिल दे चुके सनम के लिए सलमान और ऐश्वर्या को चुना था, तभी उन्होंने बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani) को दोनों के साथ बनाने का फैसला कर लिया था। 

Bajirao Mastani

लेकिन, सलमान और ऐश्वर्या के बीच बढ़ती दूरियों ने संजय लीला भंसाली के सपने पर पानी फेर दिया। हालांकि, उन्होंने दोनों को साथ लाने का प्रयास भी किया, लेकिन उनकी पूरी कोशिश व्यर्थ रही। इसके बाद, उन्होंने सलमान खान और करीना कपूर के साथ इस फिल्म को बनाने के बारे में सोचा।

लेकिन, दोनों के पास समय के अभाव के कारण यह फिल्म रणवीर और दीपिका की झोली में गई। इससे पहले दोनों की जोड़ी को रामलीला में खूब पसंद किया गया था और भंसाली को जैसी उम्मीद थी, फिल्म ने पर्दे पर वैसा ही प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें – थलाइवी फिल्म का ट्रेलर लांच, दिखी कंगना की दमदार एक्टिंग

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें