स्टार फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर अपनी अंदाज के कारण भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक फोटोशूट करवाया, जो इंटरनेट पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

इन तस्वीरों में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को लाल साड़ी में देखा जा सकता है। इस दौरान उनकी खूबसूरती देखते ही बन रहा है। यह फोटोशूट उन्होंने अपने घर की छत पर कराया है। 

लोगों को उनका यह सादगी भरा अंदाज काफी पसंद आ रहा है और एक ही दिन में उनके पोस्ट को 33 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। किसी ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप एक चमकते सितारे हैं’, तो दूसरे ने लिखा है ‘आप दुनिया में सबसे सुंदर महिला है’।

बता दें श्रद्धा ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में आई सुपरहिट फिल्म आशिकी 2 से की थी। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर थे। वह जल्द ही रणबीर कपूर के साथ ‘लव रंजन’ में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें – Bigg Boss 15: प्रतीक के लिए काफी दुखी नजर आए निशांत भट्ट, जानिए क्यों

पिछला लेखBigg Boss 15: प्रतीक के लिए काफी दुखी नजर आए निशांत भट्ट, जानिए क्यों
अगला लेखप्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म Radhe Shyam का टीजर जारी, जानिए किस अवतार में नजर आएंगे एक्टर

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here