हाई ब्लड प्रेसर (Blood Pressure) के मरीजों के लिए एक्सरसाइज अनिवार्य है। इससे आप दवाइयों के अत्यधिक इस्तेमाल से बच सकते हैं।

बता दें कि शारीरिक श्रम के कारण आपको अपने ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। 

इसके अलावा इससे आपको अपने वजन को कम करने और मानसिक तनाव से भी दूर रहने में मदद मिलती है। 

आज हम आपको कुछ जरूरी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं:

कार्डियो एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को दिल के मरीजों के लिए सबसे जरूरी माना जाता है। इससे शरीर में ब्लड फ्लो नियंत्रित रहती है। इसकी शुरुआत आप जंपिंग या पीटी एक्सरसाइज के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा, वॉकिंग, रस्सी कूद, डांस, स्विमिंग, साइक्लिंग के जरिए भी इस एक्सरसाइज को किया जा सकता है।

Blood Pressure

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग 

इससे आपको अपने शरीर की कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलती है, जो उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए जरूरी है। इसके अलावा, इससे आपकी मांसपेशियां और हड्डियां भी मजबूत होती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको ट्रेनर की जरूरत पड़ सकती है।

स्ट्रेचिंग 

आप अपने हर सुबह की शुरुआत स्ट्रेचिंग से भी कर सकते हैं। इससे आपको रक्त प्रवाह को संतुलित बनाए रखने में मदद मिलती है। आप योग आसनों द्वारा भी स्ट्रेचिंग  कर सकते हैं। 

सीढ़ियों का उपयोग करें

अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए आप सीढ़ियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे काफी कैलोरी बर्न होती है और इसका सीधा फायदा आपके दिल को होता है। 

कुछ जरूरी बातें – 

  • हर हफ्ते कम से कम ढाई घंटे शारीरिक श्रम करें।
  • फ्लेक्सिबिलिटी और स्ट्रेंथ एक्सरसाइज पर जोर दें।
  • हफ्ते में कम से कम पाँच दिन एक्सरसाइज करें।
  • जरूरत पड़ने पर डॉक्टरी सलाह लें।

यह भी पढ़ें – व्हाट्सएप पर जल्द ही मिलेगा यूपीआई पेमेंट का विकल्प

पिछला लेखव्हाट्सएप पर जल्द ही मिलेगा यूपीआई पेमेंट का विकल्प
अगला लेखइम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार है यह खास चॉकलेट

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here