हमारे सुबह की शुरुआत अक्सर एक प्याली चाय (Tea) से होती है। कई लोग इसके साथ बिस्कुट या नमकीन खाना पसंद करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि चाय के साथ कुछ खास चीजों को खाने से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है?

जी हाँ, यदि आप चाय (Tea) के साथ कुछ अनर्गल चीजों के सेवन करते हैं, तो आपको पेट संबंधित कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। 

यहाँ जानिए आपको चाय के साथ किन चीजों को खाने से बचना चाहिए:

बेसन से बनीं चीजों से परहेज करें

कई लोगों को चाय के साथ नमकीन, पकोड़े जैसी बेसन से बनी चीजों का खाना काफी पसंद होता है, लेकिन आपको इससे बचना चाहिए। क्योंकि, चाय के साथ बेसन के इस्तेमाल से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है और इससे आपको पाचन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कच्ची चीजों से बचें

चाय के साथ कच्ची चीजों से बिल्कुल नहीं खानी चाहिए, क्योंकि इससे आपके लिए पेट संबंधित परेशानियां बढ़ सकती है। इसलिए चाय के साथ स्प्राउट, सलाद या उबला अंडा खाने से बचें।

ठंडी चीजें न खाएं

Tea

चाय (Tea) के साथ या इसे पीने के बाद ठंडी चीजों को बिल्कुल न खाएं। इससे आपके पाचन तंत्र के साथ ही, दातों पर काफी बुरा असर हो सकता है।

खट्टी चीजों का इस्तेमाल न करें

कई लोगों को लेमन टी काफी पसंद होता है, लेकिन इससे बनाने के दौरान ध्यान रखें कि चाय में नींबू का मात्रा संतुलित हो, अन्यथा आपको एसिडिटी का सामना करना पड़ सकता है।

हल्दी से बनी चीजों से बचें

चाय के साथ हल्दी से बनी चीजों को खाने से बचें, क्योंकि चाय और हल्दी में मौजूद केमिकल, आपस में प्रतिक्रिया कर आपको खासे परेशान कर सकते हैं और इससे आपके पाचन तंत्र को भी नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें – जानिए कोरोना के अलावा किन बीमारियों में चली जाती है सूंघने और स्वादने की शक्ति

पिछला लेखजानिए कोरोना के अलावा किन बीमारियों में चली जाती है सूंघने और स्वादने की शक्ति
अगला लेखदिल्ली में आज से मिल सकता है कॉकटेल ड्रग, जानिए क्या है खासियत

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here