भारत में आम पूरे देश में लोकप्रिय है। आखिर हो भी क्यों न? आम (Mango) स्वाद के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यही कारण है कि इसे फलों का राजा माना जाता है।

बता दें कि आम (Mango) में विटामिन, फाइबर और मिनरल प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं और इसे पका खाने के साथ-साथ चटनी, पन्ना, अचार जैसे कई रूपों में इस्तेमाल किया जाता है।

लेकिन, आम को खाने के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, नहीं तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आइये हम आपको उन चीजों से अवगत कराते हैं:

पानी का इस्तेमाल न करें

आम (Mango) खाने की ठीक बाद पानी पीने से बचें। इसके आपके पाचन तंत्र पर काफी बुरा असर पड़ सकता है और आपको पेट दर्द, एसिडिटी जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आम खाने के बाद कम से कम 30 मिनट तक पानी न पिएं।

दही न खाएं

कईयों को आम और दही खाना खूब पसंद होता है, लेकिन ऐसा करने से आपके शरीर में  टॉक्सिन पैदा हो सकते हैं और आपको त्वचा संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Mango

करेला न खाएं

आम खाने के ठीक बाद, करेले की सब्जी खाने से आपको उल्टी और एसिडिटी होने के साथ-साथ सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है। इसलिए ऐसा करने से हरगिज बचें।

मसालेदार खाने से बचें

आम खाने के बाद कई लोग मसालेदार खाना पसंद करते हैं, इससे आपको पेट संबंधित परेशानियों के साथ-साथ चेहरे पर मुंहासे आदि जैसी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

कोल्ड ड्रिंक्स न पिएं

आम खाने के बाद, कोल्ड ड्रिंक्स पीने से आपका सुगर लेवल काफी बढ़ सकता है। यह उन लोगों के लिए जहर के समान है, जो डायबिटीज के मरीज हैं।

यह भी पढ़ें – दिल्ली में आज से मिल सकता है कॉकटेल ड्रग, जानिए क्या है खासियत

पिछला लेखदिल्ली में आज से मिल सकता है कॉकटेल ड्रग, जानिए क्या है खासियत
अगला लेखहर दिन पिएं गन्ने का जूस, मिलेंगे ये फायदे

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here